फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FSO filled samples of ghee, sugar and oil on complaint of adulteration

Fatehabad News: मिलावट की शिकायत पर एफएसओ ने भरे घी, चीनी और तेल के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
FSO filled samples of ghee, sugar and oil on complaint of adulteration
जाखल में सैंपल भरने के दौरान कागजी कार्रवाई करते डॉ.आजाद सिंह। 
जाखल। जाखल मंडी में लगातार मिलावटी सामानों की बिक्री की शिकायतों के बाद मंगलवार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सैंपलिंग कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाखल मंडी स्थित दुकान पर देसी घी, तेल, चीनी सहित देसी ब्रांड के पदार्थों की सैंपलिंग की। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद करके भूमिगत भी हो गए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि जाखल शहर में से लगातार मिलावटी सामान की बिक्री की शिकायतें आ रही है। उन्होंने पहले भी दूध की डेयरी, राशन डिपो, मिठाई की दुकानों पर सैंपलिंग की थी। मंगलवार को भी शिकायत के आधार पर अनाज मंडी स्थित किराना की दुकान पर सैंपलिंग की गई है। यहां से देसी घी, चीनी, सरसों तेल के तीन सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब से आई रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने ग्राहकों से आह्वान किया कि मिलावटखोरों से सावधान रहें। हर सामान का दुकानदार से बिल लेना सुनिश्चित करें। अगर किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका होती है, तो खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत करें ताकि संबंधित दुकान या फैक्टरी से सैंपल भरे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed