{"_id":"9462930b29a8ed95f73e043730c24f03","slug":"friend-was-made-conspiracy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने रची अपहरण की कहानी, गंवाए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने रची अपहरण की कहानी, गंवाए दो लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों अंग्रेज व गुरमेल ने इस बात का खुलासा
विज्ञापन
किया है। सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से
उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपी सुखदेव
व बिट्टूू पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस के मुताबिक, पंजाब के बरनाला निवासी पुष्पेंद्र को उसके दोस्त सुखदेव ने झांसे में लिया कि वह उसके दो लाख रुपये के चार लाख रुपये कर देगा। पुष्पेंद्र झांसे में आ गया और सुखदेव उसे लेकर रतिया आ गया। यहां इन्हें पंजाब के मानसा निवासी बिट्टू मिल गया।
बिट्टू इन्हें अयाल्की गांव में ले गया, जहां अंग्रेज व गुरमेल तीन-चार अन्य युवकों के साथ बोलेरो गाड़ी लेकर आ गए। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान सुखदेव ने पुष्पेंद्र से दो लाख रुपये लिए और कहा कि वह अभी दो लाख के डबल करके लाता है। बोलेरो गाड़ी के पास जाकर उसने शोर मचा दिया कि उसका अपहरण हो गया है। इस पर सभी आरोपी, जिसमें सुखदेव भी शामिल था, मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी बठिंडा निवासी अंग्रेज तथा गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सारे राज उगल दिए। पुलिस ने अब इस मामले में अपहरण की धारा हटाकर धोखाधड़ी की धारा जोड़ ली है।
जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान दूसरे आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
गौरतलब है कि 19 अगस्त की रात को पुष्पेंद्र ने शिकायत दी थी कि बिट्टू व चार अन्य युवक उससे चार लाख रुपये छीनकर ले गए और उसके दोस्त सुखदेव का भी अपहरण कर लिया है।