फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud, two lakh, combine machine, police, case, fatehabad

कंबाइन मशीन दिलवाने की आड़ में दो लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
fraud, two lakh, combine machine, police, case, fatehabad
भूना। गेहूं कटाई करने वाली कंबाइन मशीन दिलवाने की आड़ में गांव कुनाल के एक व्यक्ति से तीन लोगों ने दो लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। व्यक्ति को न तो कंबाइन मशीन प्राप्त हुई और न ही उसकी राशि वापस लौटाई। पीड़ित ने कई दिन उनके पास चक्कर भी लगाए। आखिर में आरोपियों ने मशीन व राशि देने से स्पष्ट इनकार कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने दो सप्ताह पहले सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुनाल निवासी सुरजीत सिंह ने सीएम विंडो में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव महमदपुर सोत्र निवासी राजू पुत्र भगवान सिंह व ढाणी हमजापुर निवासी हरपाल सिंह बाजीगर ने उसे झांसे में लेकर पंजाब के नाभा में न्यू मलकीत एग्रो इंडस्ट्रीज से एक कंबाइन दिलवाने के लिए दो लाख की अग्रिम राशि ली थी। उन्होंने पंजाब के नाभा में जाकर कंबाइन मशीन दिखाई। उन्होंने इंडस्ट्रीज के मालिक के साथ मिलकर कंबाइन मशीन की मरम्मत करने के बाद देने का आश्वासन दिया गया था। कुछ दिन बाद वह कंबाइन मशीन लाने के लिए उनके पास गया तो उन्होंने टरका दिया। मशीन दिलवाने के लिए कई दिन इधर-उधर भटकाते रहे। परंतु आखिर में उन्हें तीन सप्ताह पहले उसकी दी हुई राशि देने से भी इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरजीत कुनाल निवासी ने सीएम विंडो में शिकायत दी गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed