फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud of Rs 29,900 from woman's account, case registered

Fatehabad News: महिला के खाते से हुई 29,900 रुपये की ठगी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 29,900 from woman's account, case registered
टोहाना। मॉडल टाउन निवासी एक महिला के खाते से एलआईसी कर्मी बताकर हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है,। पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रवेश ने बताया कि 16 अगस्त को उसके पास एक नंबर से फोन आया कि एलआईसी से शर्मा बोल रहा हूं आपके पति सतपाल सिंगला ने नंबर दिया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने खुद को न्यू मॉडल टाउन निवासी बताया और उसके बाद उसके फोन पर एक मैसेज आया। उसने बताया कि कुछ समय बाद उसके खाते से 29,900 रुपये की राशि कट गई तो उक्त व्यक्ति ने कहा ये रुपये आपके खाते में जमा करवा रहा हूं। महिला के अनुसार जब उसने कुछ समय बाद फोन करके कहा कि रुपये जमा क्यों नही करवाए तो उसने 5 हजार रुपये और जमा करवाने के लिए कहा तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed