फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud of Rs 1.5 lakh from a laborer resident of Bihar

Fatehabad News: बिहार निवासी मजदूर से डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.5 lakh from a laborer resident of Bihar
भट्टू कलां। मूलरूप से बिहार निवासी मजदूर को फोन पर मैसेज भेजकर करीब डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के दरभंगा जिले के गांव महिसौत निवासी हीरालाल शाह ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से भट्टू मंडी में मजदूरी का काम करता है। उसके मोबाइल पर फोन आया कि हरियाणा सरकार द्वारा तुम्हारी फैमिली आईडी के आधार पर 15 हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे। ठगों ने मजदूर से पूछा कि आप फोन पे चलाते हो। जिस पर मजदूर ने कहा कि वह फोन पे चलाता है। ठगों ने मजदूर को अपने झांसे में लेकर तीन बार ट्रांजेक्शन करने को कहा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने ठगों के झांसे में आकर उनके कहे अनुसार तीन बार ट्रांजेक्शन कर दी। इसके बाद जब उसने बैंक का खाता संभाला तो 1 लाख 43 हजार 938 रुपये गायब मिले। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed