फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud

फर्म के बोगस बिल बनवाने के मामले में गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
fraud
crime - फोटो : crime
शहर के अशोक नगर में कागजों में फर्म बनाकर बोगस बिल काटने के मामले में हिसार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शहर थाने में आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ की शिकायत पर साजिश के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग के तत्कालीन उपायुक्त वीके शास्त्री की टीम ने अशोक नगर में छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया था कि कागजों में अशोक नगर में मैसर्ज बजरंग एग्रो फूड फर्म दिखाई गई थी, लेकिन टीम जब मौके पर पहुंची तो कोई फर्म नहीं मिली। जबकि फर्म ने करोड़ों रुपये के बिल काट रखे थे। फर्म जितेंद्र सिंह के नाम से बनाई गई थी। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बोगस बिल काटने को लेकर जिले में दर्ज हैं 18 मामले
वर्ष 2019 में जिले में कई ऐसी फर्म सामने आई थीं, जिन्होंने बोगस बिल काट रखे थे। करोड़ों रुपये के फर्जी बिल काटकर जीएसटी चोरी किया था। आबकारी एवं कराधान विभाग ने करीब ़18 मामले दर्ज करवा रखे हैं। रतिया, टोहाना, फतेहाबाद और भूना में ऐसी फर्म सामने आई थीं। अलग-अलग फर्म से जुड़े करीब 10 आरोपी अब तक पकड़े जा चुके हैं। क्राइम ब्रांच हिसार मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed