फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud

चेक का गबन करने के आरोप में बैंक मैनेजर समेत तीन पर मामला दर्ज

Fri, 03 Jul 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
fraud
बैंक में लगाए गए चेक के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बैंक के प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ोपल निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी फर्म बालाजी रोड लाइंस का चालू खाता कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में है। बीती दो जून को उन्होंने बैंक खाते में 42,64,227 रुपये का एक चेक लगाया गया था। चार जून को उनका यह चेक बाउंस हो गया। पवन का कहना है कि बैंक द्वारा उनको अभी तक चेक जमा करने की रसीद नहीं दी गई है। जब अपनी चेक को लेकर उन्होंने बैंक के प्रबंधक विकास कुमार,
विज्ञापन

से बात की गई तो किसी अंजान व्यक्ति को देने की बात कही। जब व्यक्ति का नाम पूछा तो बताने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि आरोपी जानबूझकर उसका चेक नहीं लौटा रहे हैं। उनकी शिकायत पर शहर पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार, सहायक मैनेजर इशांत कुमार व कर्मचारी अजय के खिलाफ गबन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed