फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud, bank account, withdraws one lakh 60 thousand, fatehabad

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से एक लाख 60 हजार रुपये निकाले

Sun, 01 Mar 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
fraud, bank account, withdraws one lakh 60 thousand, fatehabad
रतिया। क्षेत्र एक गांव निवासी युवक के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर करीब एक लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस दौरान शातिर ठगों ने पांच से 13 फरवरी तक उसकी खाते से 20 ट्रांजेक्शन कर खाते से यह रुपये निकाले जबकि युवक को 13 को ही मैसेज प्राप्त हुआ, जिसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला। शहर पुलिस ने करंडी निवासी युवक हरदीप की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरदीप ने शिकायत में बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। 31 जनवरी को उसने रतिया के फतेहाबाद रोड स्थित यूको बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकलवाए थे। उसके बाद उसके खाते में दो लाख 38 हजार 438 रुपये बकाया रहे गए थे। हरदीप ने बताया कि उसके बाद 13 फरवरी 2020 को उसके फोन पर मैसेज आया कि उसके अकाउंट से 5 से लेकर 13 फरवरी तक एक लाख 59 हजार 699 रुपये निकाल लिए गए। हरदीप ने बताया कि पांच से 13 फरवरी तक उसके खाते से करीब 20 ट्रांजेक्शन के माध्यम से यह रुपये निकाले गए। मगर उसके पास मैसेज सिर्फ 13 फरवरी को एक ही बार आया।
विज्ञापन

हरदीप का कहना है कि खाते में लेनदेन होता था तब निकाली गई या जमा करवाई गई राशि का तुरंत मैसेज आता था, लेकिन पांच से 13 फरवरी तक उसके खाते से 20 बार ट्रांजेक्शन में धोखाधड़ी कर जो राशि निकाली गई है उसका केवल 13 फरवरी को ही एक मैसेज आया है। पुलिस ने हरदीप की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed