फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four-year-old child dies due to electrocution while taking a bath in Model Town

Fatehabad News: मॉडल टाउन में नहाते समय करंट लगने से चार साल के बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old child dies due to electrocution while taking a bath in Model Town
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन में नहाते समय चार साल के बच्चे आर्व की मौत हो गई। बचाने आया बड़ा भाई नमन को भी करंट का झटका लगा। बताया जा रहा है कि पानी के पाइप की लोहे की पुरानी फीटिंग है। लोहे की पाइप में करंट आने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। मामले के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी नरेंद्र किराए पर रहता है और उसे चार बच्चे हैं। नरेंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर को घर पर कोई नहीं था। इस दौरान उसका बेटा आर्व बाथरूम में नहा रहा था। नहाते समय अचानक टूंटी में करंट आ गया। इस दौरान छोटे भाई को बचाने के लिए आए नमन को भी करंट का झटका लगा। नमन अपनी मां को बुलाने के लिए गया जो कि पड़ोस में गई हुई थी। मां ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया और आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर आर्व को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र के चार बच्चे है और इसमें आर्व तीसरे नंबर का है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed