{"_id":"6807db6267e158efe20c2fb9","slug":"four-shopkeepers-were-fined-for-selling-single-use-plastic-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-132653-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर चार दुकानदारों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर चार दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
Tue, 22 Apr 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
रतिया में दुकानों का निरीक्षण करते प्रदूषण बोर्ड व नगर पालिका के अधिकारी।
रतिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद जेई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बेचे जाने पर शहर के दुकानदारों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया और दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।
शहर के पुराना बस स्टैंड, बुढलाडा रोड, पालिका बाजार सहित अन्य स्थान पर चार दुकानदारों से प्लास्टिक के लिफाफे जब्त करते हुए दुकानदारों को करीब छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस दौरान सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एसडीएम कार्यालय में दुकानदारों व व्यापारियों की बैठक बुलाकर सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ने करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि दुकानदारों की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग जारी है। इस संबंध में नगर पालिका की ओर से भी अभियान चलाया गया था।