फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four people including father and son were attacked and also abused.

Fatehabad News: पिता-पुत्र समेत चार पर किया हमला, गाली-गलौज भी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four people including father and son were attacked and also abused.
बौंदकलां। गांव सांकरोड में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर जाकर गाली-गलौच की। इसके बाद जब दूसरे पक्ष के लोग बाहर आए तो उनसे मारपीट की गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने घायल के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मजनू सिंह ने बताया कि 5 मई को रात वह अपने घर था। इसी समय कुछ लोग घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। जब वह देखने के लिए घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बचाव करने आए उसके माता-पिता व चचेरे भाई टिंकू से भी आरोपियों ने मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसियों ने उनका बीच-बचाव किया। परिजनों ने घायल को बौंदकलां सीएचसी में दाखिल कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed