{"_id":"671fd6130e754dcb310eea86","slug":"four-new-cases-of-dengue-found-figure-reaches-55-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124301-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डेंगू के चार नए केस मिले, आंकड़ा 55 तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डेंगू के चार नए केस मिले, आंकड़ा 55 तक पहुंचा
Mon, 28 Oct 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन करवाते हुए मरीज
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को जिले में डेंगू के चार नए केस मिले इससे आंकड़ा 55 तक पहुंच गया है। हालात ये है कि 50 फीसदी मरीजों को अस्पताल में दाखिल करने की जरूरत पड़ रही है। अब तक 27 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गांव मेहूवाला निवासी 14 वर्षीय किशोर, फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी 13 वर्षीय किशोर, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय युवक और टोहाना के प्रभाकर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
शहर में मिल रहे डेंगू के ज्यादा केस
जिले में डेंगू के अब तक मिल चुके 55 केसों में से सबसे ज्यादा फतेहाबाद शहर में मिले हैं। शहर में अब तक 19 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा टोहाना शहर में आठ, रतिया में एक, भूना में छह, जाखल में चार, भट्टूकलां में छह, बड़ोपल में छह और भूथनकलां में पांच केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
अब तक 2806 जगहों पर लारवा मिला
डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का सर्वे जारी है। सोमवार को 15 घरों में लारवा मिला। अब तक 2806 जगहों पर लारवा मिल चुका है और 2671 मकान मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार और डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में वायरल बुखार को लेकर रोजाना 15 से 20 बच्चे उपचार के लिए आ रहे हैं। इस मौसम में बच्चे ठंडे पदार्थों से परहेज रखें और शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े डाले। अगर बच्चे का बुखार नहीं उतर रहा है तो तुरंत विशेषज्ञ को दिखाएं।
- डॉ. वरुण मुंजाल, शिशु रोग विशेषज्ञ