{"_id":"4c2d36afe26f6c2277c3c89fe0223120","slug":"four-lane-bypass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने नहीं सुनी तो अब गुरु महाराज से करेंगे अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने नहीं सुनी तो अब गुरु महाराज से करेंगे अरदास
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग दो महीने से धरनास्थल पर बैठे किसानों की प्रशासन ने पुकार नहीं सुनी तो अब किसान गुरु महाराज से अरदास करेंगे। धरनास्थल पर शुक्रवार से अखंड पाठ शुरू किया जाएगा, जिसका आयोजन किसान संघर्ष समिति अधिग्रहण जमीन फोरलेन बाईपास कर रही है। अखंड पाठ के आयोजन के लिए वीरवार को किसानों ने पंडाल भी तैयार किया है। रविवार को अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा।
किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता मांगेराम ने बताया कि धरने पर बैठे किसान कई बार प्रशासन से मुुआवजा दिलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसानों के ही मन में इच्छा हुई कि क्यों न गुरु महाराज से ही अरदास की जाए। इसके चलते शुक्रवार को अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
यह है मामला
हिसार से डबवाली तक बनने वाले फोरलेन बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण की गई। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि उन्हें जो मुआवजा राशि दी जा रही है वह दूसरे जिलों से बहुत कम है। उन्हें जब तक उचित मुआवजा राशि नहीं मिलती, तब तक वह काम शुरू नहीं होने देंगे।