फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Upon their release, sanitation workers said the BJP had reneged on its promise

Fatehabad News: रिहा होते ही सफाई कर्मचारी बोले- बोले भाजपा अपने वादे से मुकरी

Tue, 25 Aug 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Upon their release, sanitation workers said the BJP had reneged on its promise
सिटी थाना से रिहाई के बाद नगर पालिका में धरने पर प्रशासन में सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए
रतिया। रात करीब डेढ़ बजे हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को सोमवार सुबह 8 बजे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिहा किया गया। रिहा होने के बाद कर्मचारी सीधे नगर पालिका परिसर में चल रहे धरने पर पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने का एलान किया। सर्व कर्मचारी संघ के तहसील प्रधान भूप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई वादे किए थे लेकिन सत्ता मिलते ही सरकार अपने वादों से मुकर गई है और अब तानाशाही रवैया अपना रही है। शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि देर रात विरोध कर रहे 28 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था जिन्हें सोमवार सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed