फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four lakh rupees cheated from market supervisor

Fatehabad News: मंडी सुपरवाइजर से ठगे चार लाख रुपये

Wed, 19 Apr 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 19 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees cheated from market supervisor
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अनाज मंडी के मंडी सुपरवाइजर साइबर ठगी का शिकार हो गए। मंडी सुपरवाइजर के पास कनाडा से उसके दोस्त का नाम लेकर कॉल आया और उससे चार लाख रुपये ठग लिए गए, जबकि वह उसका दोस्त नहीं था। मंडी सुपरवाइजर गांव शेखुपुर दड़ौली की सरपंच सुमन के पति भी हैं। मामला जनवरी महीने का है जबकि केस अब दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में मंडी सुपरवाइजर गांव दड़ौली निवासी परवेश ने बताया कि 16 जनवरी 2023 को उसके पास विदेश के नंबर से उसके व्हाट्सएप नंबर पर फोन आया। उस व्यक्ति ने उसे कहा कि पहचाना मैं परम, तेरा दोस्त अब कनाडा में रह रहा हूं। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे अपनी बातों में उलझाया और बाद में कहा कि वह उसके खाते में 14 लाख 85 हजार 348 रुपये भेज रहा है, जिसमें से चार लाख रुपये मेरे एजेंट को मेरी पीआर के लिए दे देना। इसके बाद उसने मुझे अपने एजेंट का नंबर भी दिया।
विज्ञापन

परवेश ने बताया कि मैंने उसे मना किया कि आप मेरे खाता में इतने रुपये मत डालो तो वो आगे से बोला कि आपको कोई परेशानी नहीं आने वाली, मैंने सभी तरह का टैक्स दे रखा है। बाकी के पैसे मैं आपसे अगले महीने आकर ले लूंगा। इसके बाद कॉलर ने उसे पंजाब एंड सिंध बैंक में मेरे खाते में 14 लाख 85 हजार 348 रुपये की डिपोजिट होने की स्लिप भेजी। इसके बाद एक अन्य नंबर से उसके पास फोन आया कि मैं आरबीआई से बोल रहा हूं और पूछा कि क्या आपके खाते में अंतरराष्ट्रीय लेन देन हुआ है तो मैंने हामी भर दी। सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि 24 घंटे में आपके खाते में राशि आ जाएगी। कथित दोस्त के कहे अनुसार मैंने उसके एजेंट को अलग-अलग ट्रांजेक्शन के हिसाब से चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उससे दो लाख रुपये और मांगे गए तो मुझे शक हुआ और मैंने राशि नहीं दी। इस तरह उससे चार लाख रुपये की ठगी की गई है। वहीं दूसरी ओर टोहाना निवासी अंकित के खाते से भी साइबर ठगों ने 74 हजार 998 रुपये हड़प लिए। दोनों मामलों में फतेहाबाद साइबर सेल पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी सुपरवाइजर से हुई ठगी के मामले में केस दर्ज हो गया है। आगामी जांच जारी है। ऑनलाइन पैसा ट्रांजेक्शन करने में सावधानी बरतनी चाहिए।
- भीम सिंह, पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed