फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four children fell ill after drinking banana shake in Bhattu Kalan

Fatehabad News: भट्टू कलां में बनाना शेक पीकर सोये चार बच्चे हुए बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four children fell ill after drinking banana shake in Bhattu Kalan
भट्टू कलां। गांव भट्टू कलां के चार बच्चे वीरवार को अचानक बीमार हो गए। जिन्हें चक्कर आने के साथ उल्टियां लगने पर उन्हें तुरंत भट्टू कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। बीमार हुए बच्चों में सात वर्षीय भव्य, 14 वर्षीय विकास, 17 वर्षीय पुष्पा व 19 वर्षीय अंजलि शामिल हैं।
विज्ञापन

बच्चों को उपचार के लिए लेकर आए सुरेंद्र सिहाग ने बताया कि वह तथा उसका भाई विजय अपने परिवार सहित भट्टू कलां में खेत में ढाणी बना कर रहते हैं। रात को उसके बेटे भव्य व विजय सिंह के बच्चे विकास, पुष्पा व अंजलि बनाना शेक पीकर सोये थे। सुबह इनको अचानक चक्कर आने लगे व उल्टियां लग गई। वे केले बाजार से एक रेहड़ी से लेकर आए थे, जबकि दूध घर की भैंस का था। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। जहां उन्हें चार घंटे तक दवा देकर रखा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक सुशील कुमार ने कहा कि चार घंटे बाद उनकी तबीयत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि हमें बाजार से सब्जी या फल लाने के बाद उन्हें अच्छी तरह से धोना चाहिए। वहीं किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने हाथ भी धोने चाहिए। वहीं बाजार से लेकर आए खाद्य पदार्थ को जांच ले की वह कही खराब तो नहीं उसके बाद ही सेवन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed