फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Found,fatehabad news,hand grended

भोडी के श्मशान घाट में मिले दो डिफ्यूज हैंड ग्रेनेड

Wed, 03 Jun 2020 06:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Found,fatehabad news,hand grended
भोडी के श्मशान घाट में पड़े हैंड ग्रेनेड। - फोटो : Fatehabad
गांव भोडी में एक खेत की पैमाइश के दौरान श्मशान घाट में दो हैंड ग्रेनेड मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने दो ग्रेनेड को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने मामले की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दी है, ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। पुलिस के अनुसार ग्रेनेड पुराने होने के चलते डिफ्यूज हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तहसील के कुछ कर्मचारियों द्वारा गांव भोडी में श्मशान रोड पर पैमाइश की जा रही थी। उसके नजदीक किसान हरपाल का खेत है। जब विभाग की टीम कार्य कर रही थी तो उनकी नजर वहां पड़े ग्रेनेड पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सदर पुलिस की टीम प्रभारी सुरेंद्र कंबोज के नेतृत्व में खेत में पहुंची। इस दौरान पुलिस की टीम ने दोनों ग्रेनेड को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसएचओ
मौके पर पहुंचकर दोनों हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया है। इनके बारे में सूचना हिसार उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। पुराने होने के चलते ये डिफ्यूूज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कंबोज, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed