फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former Sarpanch shot dead outside hotel IN Fatehabad

होटल के बाहर पूर्व सरपंच की हत्या: कुलदीप बिश्नोई सहित कई नेताओं से संबंध, छह माह से पद को लेकर चल रही खींचतान

Sun, 05 Jul 2026 03:18 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फतेहबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 05 Jul 2026 03:18 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में होटल के बाहर पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। खाराखेड़ी में अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश बाइक और दो पिस्टल मौके पर छोड़कर भागे। पूर्व सरपंच के कुलदीप बिश्नोई सहित कई नेताओं से संबंध थे। तीन दिन पहले ही चचेरे भाई ने होटल खोला था।

विज्ञापन
Former Sarpanch shot dead outside hotel IN Fatehabad
घटना की जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में शनिवार शाम करीब 6:15 बजे हाईवे स्थित होटल रंगला पंजाब तड़का के बाहर बैठे पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। खिलेरी पूर्व सीपीएस दुड़ाराम और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के करीबी माने जाते थे। भाजपा के कई नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध थे।
विज्ञापन


डीएसपी जय सिंह ने बताया कि कार व बाइक पर आए पांच-छह हमलावरों ने खिलेरी पर 6 से 7 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद हमलावर अपनी एक बाइक और दो पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जिस होटल पर वारदात हुई, वह खिलेरी के चचेरे भाई हैप्पी का है। तीन दिन पहले ही होटल को लीज पर लेकर खोला गया था। 
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि फिलहाल जांच कर रहे हैं। हमलावरों की पहचान व सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या को पूर्व नियोजित ढंग से अंजाम दिया गया। हमलावरों को पहले से पता था कि वे शाम को होटल पर मिलेंगे। 
विज्ञापन

उन्होंने खिलेरी को निशाना बनाते हुए सिर और सीने पर 6 से 7 फायर किए। वहीं, होटल संचालक ने पुलिस को बताया कि वह अंदर था। बाहर क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता है। वारदात के बाद से पुलिस ने राजेंद्र खिलेरी की ढाणी की सुरक्षा बढ़ा दी है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

रात तक नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी
वारदात की सूचना पर डीएसपी जयसिंह, एसएचओ सदर प्रहलाद राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी दिव्यांशी सिंगला भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम का ब्योरा लिया। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि देर रात तक परिजनों के बयान नहीं हो पाए थे। इस वजह से अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। 

 

गांव की राजनीति में अलग पहचान
पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी का रसूख भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व पूर्व सीपीएस दूड़ाराम सहित कई बडे़ नेताओं से था। गांव की राजनीति में उनकी अलग ही पहचान थी। भाजपा नेताओं से संपर्क होने के कारण विकास कार्य करवाने में पीछे नहीं रहते थे। वे सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी रहे। वारदात के बाद से पुलिस ने राजेंद्र खिलेरी की ढाणी की सुरक्षा बढ़ा दी है। खिलेरी के एक लड़का और एक लड़की है।

 

छह माह से सरपंच पद को लेकर चल रही खींचतान
राजेंद्र खिलेरी सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। खाराखेड़ी में करीब 6 माह से सरपंच पद को लेकर खींचतान चल रही है। सरपंच संजय पर एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट के आरोप लगे थे। इस मामले में उसके खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। संजय को कुछ समय पहले निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद बंसीलाल को कार्यवाहक सरपंच बनाया गया है। सूत्र बताते हैं कि संजय इस सबके पीछे राजेंद्र खिलेरी का हाथ मानता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed