फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former MLA expressed his pain over the defeat, said- we got entangled in the middle, Hansi won

Fatehabad News: पूर्व विधायक का हार पर झलका दर्द, बोले- हम उलझ गए बीच में, हांसी जीत गए

Sun, 14 Sep 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Former MLA expressed his pain over the defeat, said- we got entangled in the middle, Hansi won
फतेहाबाद के बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रभारी विनोद भ्याना। बीजेपी प्रव
फतेहाबाद। गांव बरसीन में हांसी विधायक विनोद भ्याना के कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुड़ाराम का एक बार फिर से हार का दर्द छलका है। गांव बरसीन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दुड़ाराम ने हार पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनाव घोषित हुए, तब सब कहने लगे कि फतेहाबाद व हांसी में 20-20 हजार वोटों से हार रहे हो लेकिन मेहनत व कलाकारी करके विनोद भ्याणा हांसी को 20 हजार वोटों से जीतकर आए हैं। मगर आपां (हम) उलझ गए बीच में, हजार-दो हजार वोट से रह गए थे। कुछ साथी चले गए। ऐसे हालात थे, सब जानते हैं। उस पर ज्यादा नहीं कहूंगा। दुड़ाराम ने कहा कि क्या कमी रही, उस पर ज्यादा नहीं जाऊंगा। हो सकता है मेरे में कोई कमी रही होगी
विज्ञापन

-
कांग्रेस की कहां गई हवा
दुड़ाराम ने हंसते हुए ये भी कहा कि आ गई सरकार कांग्रेस की, आ गई सरकार कांग्रेस की। हवा थी, फिर कहां गई कांग्रेस। आसपास ही नहीं कहीं है, किसको नुकसान हुआ इसका। अपना एमएलए न बनने से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। सीएम बन गए सैनी साहब। इस हलके को, हमें, आप सबको नुकसान हुआ है। कार्यक्रम के दौरान हांसी विधायक विनोद भ्याना, जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा मौजूद रहे। जिलापरिषद चेयरमैन सुमन खिचड़ ने कार्यक्रम में पूर्व विधायक को पगड़ी पहना सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- प्रभारी बोले- हर 15 दिन में जनता व कार्यकर्ताओं से करूंगा मुलाकात
हांसी के विधायक एवं फतेहाबाद विधानसभा सीट के प्रभारी विनोद भ्याना रविवार को बीजेपी जिला कार्यालय में पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा व पूर्व विधायक दूड़ाराम ने उनका स्वागत किया। विनोद भ्याना ने यहां भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके बाद बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की। इस बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विनोद भ्याना ने कहा कि फतेहाबाद विधानसभा सीट के प्रभारी विधायक रूप में वह हमेशा ही इसकी आवाज उठाएंगे और फतेहाबाद क्षेत्र की जनता का विधानसभा में नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि हांसी की तरह फतेहाबाद भी उनका अपना क्षेत्र हैं। यहां की जनता भी उनकी अपनी है, इसलिए फतेहाबाद को वह कभी यह महसूस नहीं होने देंगे कि उनका विधायक सरकार में नहीं है। प्रभारी भ्याना ने कहा कि वह हर 15 दिन बाद फतेहाबाद में जरूर आएंगे और आम जनता व कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर फतेहाबाद विधानसभा सीट की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed