फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former CM Farooq comes to Katra from Srinagar chanting Jai Vaishno Devi: Barala

पूर्व सीएम फारूक श्रीनगर से चलकर वैष्णो देवी की जय बोलते कटरा आते हैं : बराला

Thu, 12 Jun 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Former CM Farooq comes to Katra from Srinagar chanting Jai Vaishno Devi: Barala
फतेहाबाद में केंद्र सरकार के सफलतम 11 वर्षों की योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन करते राज
फतेहाबाद। पूर्व सीएम फारूक अब्दुला श्रीनगर से चलकर वैष्णो देवी की जय बोलते हुए कटरा आते हैं। उक्त बातें राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने जिलास्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कही।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लगाई गई जिलास्तरीय प्रदर्शनी में पहुंचे थे। बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा का कोई भी जिला ऐसा नहीं है जो हाईवे से जुड़ा हुआ न हो, अब कहीं पर भी जाना हो, तो समय की बचत होती है और व्यक्ति अपने स्थान पर तय समय-सीमा के अंदर पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है और हाल ही में हमारे सैनिकों ने अपने बहादुरी का प्रदर्शन करके ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी विकसित भारत के अमृतकाल के तहत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल का उल्लेख के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed