{"_id":"648dec42e6fa37982907fb45","slug":"former-bjp-state-president-subhash-baralas-sons-car-damaged-escapes-safely-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-928-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे की कार हुई क्षतिग्रस्त, सुरक्षित बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे की कार हुई क्षतिग्रस्त, सुरक्षित बचे
विज्ञापन
सड़क हादसे का शिकार विकास बराला की कार।
टोहाना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की कार शनिवार सुबह पंजाब के मूनक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे विकास बराला बच गए। बाद में खुद ही विकास ने कार से बाहर निकल कर हादसे की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद उनके चाचा महेंद्र सिंह व चचेरे भाई जयदीप बराला उन्हें लेने के लिए मूनक रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार सुभाष बराला के बेटे विकास बराला चंडीगढ़ में रहते हैं। वह शनिवार सुबह चंडीगढ़ से टोहाना के गांव डांगरा स्थित आवास पर आने के लिए अपनी कार से अकेले रवाना हुए थे। पंजाब के मूनक से तीन किलोमीटर पीछे पातड़ा रोड पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान कुलां क्षेत्र से कुछ लोग पंजाब जा रहे थे। उन्होंने टोहाना नंबर की कार देखकर अपनी कार वहां रोकी और विकास बराला का हालचाल जाना।
विकास बराला ने उन्हें बताया कि वह ठीक है और परिवार को सूचना दी गई है। बाद में परिजन विकास को आरएमसी अस्पताल में लेकर गए, जहां उनका सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। विकास के चचेरे भाई जयदीप बराला ने बताया कि विकास फिलहाल पूरी तरह फिट हैं।