{"_id":"d0a6f6c611284de911a22ce682694b76","slug":"foreign-minister-claimed-at-a-public-meeting-in-new-subjimandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्री ने नई सब्जीमंडी में आयोजित जनसभा में किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मंत्री ने नई सब्जीमंडी में आयोजित जनसभा में किया दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के लिए इस बार विधानसभा चुनाव पहले से अलग है। पार्टी पहली बार बिना किसी सहयोगी दल के प्रदेश में सरकार बनाएगी। पार्टी का प्रदेश में 50 प्लस सीटों का लक्ष्य है।
यह दावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नई सब्जी मंडी में पार्टी प्रत्याशी स्वतंत्र बाला चौधरी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा ने 272 प्लस का लक्ष्य रखा था। पार्टी को लक्ष्य से अधिक 282 सीटों पर सफलता मिली। हरियाणा में 50 प्लस का लक्ष्य है। पार्टी को इससे ज्यादा सीटें मिलेंगी। सुषमा स्वराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के सामने लुटेरी कांग्रेस का खात्मा करने का समय है।
विज्ञापन
इनेलो की हेकड़ी को समाप्त कर फतेहाबाद की जनता हरियाणा में भी स्वराज ला सकती है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की जनता को एक स्वर में भाजपा को बुलंद करना होगा। हरियाणा की जनता ने लोक सभा चुनाव में भाजपा को चुनकर साफ कर दिया था कि लुटेरी कांग्रेस का राज अब हरियाणा की जनता नहीं सहने वाली। विदेश मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में पहली बार भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़कर साफ सुथरी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, लेकिन इसके लिए आपका सहयोग बेहद जरूरी है।
हरियाणा को मिला भारत सरकार का एक पूरा मंत्रालय
खुद के विदेश मंत्री होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 1952 के बाद पहली बार ऐसा हुआ, जब भारत सरकार का एक पूरा मंत्रालय हरियाणा के हवाले किया गया है। केंद्र में हरियाणा की धाक और प्रदेश भाजपा की सरकार मिल जाएं तो प्रदेश की तकदीर को बदला जा सकता है। सुषमा स्वराज ने कहा कि जब वे चीन और अमेरिका गईं तो मुझसे पूछा गया कि आप कहां से हैं, तो मैने स्वयं को हरियाणा का बता कर खुद गौरवान्वित महसूस किया।
बुजुर्गों को दो हजार पेंशन और बेरोजगारों को पार्ट टाइम जॉब
विदेश मंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन, दसवीं पास बेरोजगारों को 6000 और ग्रेजुएट को 9000 रुपये मासिक वेतन का पार्ट टाइम जॉब दिया जाएगा।
हरियाणा पहला राज्य होगा, जहां बुजुर्गों को मनचाही तीर्थयात्रा फ्री करवाई जाएगी और उनके परिवार के एक सदस्य को जाने की भी अनुमति होगी। महिलाओं के लिए पुलिस की भर्ती दोगुनी, फ्री बस पास, महिलाओं की सुरक्षा, विधवा बहनों के लिए 50 गज का प्लॉट और एक लाख की राशि दी जाएगी। खेल के बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स हब बनाए जाएंगे। विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।
स्वास्थ्य के लिए भाजपा एम्स की तर्ज पर हरियाणा में दो विशाल मल्टीस्पेश्लिटी अस्पतालों व रिसर्च सेंटरों का निर्माण करवाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दूध दही का खाना वाली कहावत को सही मायनों में चरितार्थ कर किया जाएगा और आम नागरिक को सहकारी सहभागिता दी जाएगी। गौ हत्या पर रोक लगाने का पूरा इंतजाम कर दिया गया है। इस मौके पर कानपुर से पार्टी के विधायक सलिल बिश्नोई, मध्य प्रदेश के विधायक दुर्गा प्रसाद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेशीलाल, भारत भूषण मिढ़ा, गुलशन हंस, राम राज मेहता आदि मौजूद थे।