{"_id":"673396f579daed14610c59d9","slug":"fogging-has-not-happened-even-once-anywhere-but-it-has-happened-five-times-in-officers-cells-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-124921-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कहीं पर एक बार भी नहीं हुई फॉगिंग तो अफसरों की कोठियों पर पांच बार हो चुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कहीं पर एक बार भी नहीं हुई फॉगिंग तो अफसरों की कोठियों पर पांच बार हो चुकी
Tue, 12 Nov 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के तुलसीदास चौक पर फॉगिंग करवाते प्रधान राजेंद्र खिंची।
फतेहाबाद । शहर में नगर परिषद के द्वारा फॉगिंग करवाने को लेकर भी आमजन को नजरअंदाज किया जा रहा है। शहर के आजाद नगर इलाके में एक बार भी नगर परिषद द्वारा फॉगिंग नहीं करवाई गई है। मगर लघु सचिवालय के पास बनी अफसरों की कोठियों पर पांच बार फॉगिंग हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का मच्छर उस जगह पर मिलता है, जहां साफ-सफाई कम होती है, लेकिन जिले के बड़े-बड़े अधिकारियों के घर पर सुबह-शाम दोनों समय सफाई होती है। फिर भी नगर परिषद प्रशासन द्वारा वहीं पर बार-बार फॉगिंग करवाई जा रही है।
शहरवासियों के लिए फॉगिंग करवाना भी नहीं आसान
शहर में नगर परिषद से फॉगिंग करवाना आम शहरवासियों के लिए आसान नहीं है। अगर किसी ने अपने वार्ड या गली में फॉगिंग करवानी है तो पहले उस व्यक्ति को डेंगू का मरीज बनना पड़ेगा। दरअसल, नगर परिषद प्रशासन द्वारा सिर्फ उस वार्ड या जगह पर ही फॉगिंग करवाई जा रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग को कोई डेंगू का लारवा या मरीज मिलता है।
विज्ञापन
डेंगू केस मिलते ही उस जगह के आसपास फॉगिंग करने अगले ही दिन टीम पहुंच जाती है। फॉगिंग को लेकर नगर परिषद के कर्मचारियों के भी अलग-अलग दावे हैं। किसी का दावा है कि शहर के सभी 27 वार्ड में एक बार फॉगिंग हो चुकी है और अब वार्ड नंबर 1, 2, 3 में दूसरी बार फॉगिंग हो गई है। वहीं, किसी का कहना है कि सिर्फ वहीं फॉगिंग हो रही है, जहां निर्देश देकर भेजा जाता है।
-- -- -- -
मंगलवार को डेंगू के तीन केस मिले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में डेंगू के तीन नए केस मिले हैं। जिले में अब तक कुल 75 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भूना के वार्ड नंबर दो, भूना नजदीक शुगर मिल व गांव इंदाछोई निवासी तीन लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में फतेहाबाद शहर में 24, टोहाना में 9, रतिया में 2, भूना में 11, जाखल में 6, भट्टूकलां में 8, बड़ोपल में 8 व भूथनकलां क्षेत्र में 7 केस मिले हैं।
-- -- -- -- -- -- -
मंगलवार को खुद फॉगिंग करवाने पहुंचे प्रधान
मंगलवार को शहरी क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र खिंची खुद फील्ड में उतरे। शहर में नगर परिषद द्वारा फॉगिंग न करवाने को लेकर चल रही चर्चा के बीच प्रधान खुद बाजार में उतरे और फॉगिंग करवाई।
-- -- -- -- --
शहर के फॉगिंग करवाई जा रही है। हर वार्ड में फॉगिंग करवाई जा चुकी है। आजाद नगर में फॉगिंग न होने की बात आपके माध्यम से पता चली है। वहां भी फॉगिंग करवा दी जाएगी।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद फतेहाबाद।