फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog in the morning, drizzle in the day, increased cold

सुबह छाई धुंध, दिन में बूंदाबांदी, बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, drizzle in the day, increased cold
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर दिन के समय हो रही बूंदाबांदी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रविवार को मौसम ने एक एकदम करवट ली है। जिले भर में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है और अगले दो दिनों में ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जताई थी कि बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को सुबह धुंध थी लेकिन हवा चलने के कारण बादल छा गए और दोपहर करीब डेढ़ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिससे तापमान में गिरावट आई और दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिनों तक जिले में बूंदाबांदी के आसार है। रविवार को बूंदाबांदी व सर्द हवा चलने के कारण लोग घरों में ही रहे, दिन भर धूप नहीं निकली। आमतौर पर रविवार को छुट्टी के दिन लोग पार्कों में परिवार के साथ घूमने आते हैं लेकिन बूंदाबांदी के कारण पार्क सुनसान दिखे।
विज्ञापन

फसलों को होगा फायदा
किसानों की माने तो जिले में बूंदाबांदी होने से फसलों को फायदा होगा। पिछले सप्ताह पाला भी जमा था, जिससे गेहूं व सरसों की फसलों पर असर पड़ा था। अब बरसात होने के कारण फसलों को फायदा होगा। गांव एमपी रोही, धारनियां, बीघड़, ढिंगसरा, भूना के किसानों का कहना है कि अगर अच्छी बरसात होगी तो फसलों को फायदा होगा। अगर धुंध पड़ती है तो फसलों को और भी ज्यादा फायदा होगा। वहीं संभावना है कि नए साल से धुंध के साथ ठंड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed