{"_id":"694046b6a01f0e686a0dc2d3","slug":"fog-enveloped-the-district-delaying-trains-by-three-hours-and-shivering-children-arrived-at-school-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-145316-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में छाई धुंध, तीन घंटे तक देरी से चलीं ट्रेनें, बच्चे ठिठुरते हुए पहुंचे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में छाई धुंध, तीन घंटे तक देरी से चलीं ट्रेनें, बच्चे ठिठुरते हुए पहुंचे स्कूल
Mon, 15 Dec 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में धुंध के कारण बस का इंतजार करते हुए बच्चे संवाद
फतेहाबाद। जिले में लगातार दूसरे दिन भी गहरी धुंध का असर बना रहा, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हुआ। धुंध छाई रहने से सोमवार सुबह के समय दृश्यता 15 से 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
सुबह पौने 11 बजे से धुंध छंटनी शुरू हो गई। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले दो दिन मध्यम गति से शीतलहर चलने आसार हैं। दूसरी तरफ घनी धुंध के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। सुबह के समय दृश्यता इतनी कम होने के चलते अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने में काफी सावधानी बरतनी पड़ी।
बच्चों को लेने के लिए स्कूलों बसें भी देरी से पहुंची। इससे बच्चे बस का इंतजार करते नजर आए। वहीं कृषि चिकित्सकों का कहना है कि धुंध छाने से रबी की फसलों को लाभ होगा। इससे फसलों में अच्छी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
-- -
ट्रेनें और यातायात हुआ बाधित
धुंध छाने का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है। धुंध के कारण सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी पहुंची। किसान एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची। इससे ठंड के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। सड़कों पर भी वाहनों की हेडलाइट दिन में भी जलती दिखाई दीं। राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मुख्य सड़कों पर चालकों को धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने भी वाहन चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की लगातार हिदायत दी है।
-- -
दो दिनों तक तापमान में रहेगी गिरावट
अगले दो दिनों तक जिले में शीतल हवाओं का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही, रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। हालांकि, दिन के समय आसमान में हल्की धूप निकलने की संभावना है। इस कारण दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दोपहर के समय लोगों को कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम आमतौर पर 20 दिसंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील संभावित है।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।