फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog engulfs Fatehabad, temperature drops by one degree

फतेहाबाद: फतेहाबाद में छाई धुंध की चादर, तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:27 AM IST
विज्ञापन
Fog engulfs Fatehabad, temperature drops by one degree
धुंध की चादर में लिपटा फतेहाबाद का भट्टू रोड।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह घनी धुंध छा गई और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी रही। सुबह 10 बजे के बाद ही मौसम खुला और फिर धूप छाने से लोगों को ठंड से राहत मिली। यह धुंध गेहूं की फसल के लिए वरदान बताई गई है, वहीं जिले में तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई है।
विज्ञापन

जिले में 10 दिन से मौसम साफ था और गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन शुक्रवार की आधी रात के बाद धुंध छा गई जो शनिवार की सुबह 10 बजे तक छाई रही। कोहरे की दृश्यता इतनी कम थी कि हेडलाइट जलाने के बाद सामने 30 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। पूरा जिला धुंध की चादर में लिपटा रहा। धुंध के कारण वाहनों की गति मंद पड़ गई। कुछ भारी वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे बने होटल, ढाबों आदि पर खड़ा कर दिया और धुंध कम होने पर ही वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। पेड़ पौधों से बूंदों के रूप में ओस टपक रही थी। सुबह करीब 10 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकली। इसके बाद लोगों को 10 बजे के बाद कोहरे से राहत मिली राहत मिल सकी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अब आने वाले समय में मौसम खुश्क रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
धुंध और ठंड गेंहू और चने की फसल के लिए फायदेमंद है। अगर फरवरी महीने में दिन का तापमान 20 डिग्री या इससे कम रहता है गेहूं और चने की फसल के झाड़ में भरपूर वृद्धि होगी और कम सिंचाई की आवश्यकता होगी।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed