फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog again after four days, weather remained clear during the day

Fatehabad News: चार दिन बाद फिर धुंध, दिन में साफ रहा मौसम

Sun, 28 Dec 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fog again after four days, weather remained clear during the day
फतेहाबाद के ​शिवपुरी पार्क में घूमते हुए लोग संवाद
फतेहाबाद। जिले में चार दिन तक खिली धूप के बाद रविवार को फिर सुबह के समय धुंध छा गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिेली।
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। सुबह-शाम की सैर करने वालों और बच्चों की मौजूदगी से पार्क गुलजार नजर आए। रविवार सुबह जिले में हल्की से मध्यम धुंध के कारण दृश्यता कम रही। कई स्थानों पर वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे के बाद धुंध धीरे-धीरे छंटने लगी और आसमान साफ हो गया। इसके बाद तेज धूप निकलने से दिन के समय ठंड का असर कम हो गया। लोग धूप सेंकते नजर आए और बाजारों में भी रौनक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया। ठंड के कारण लोग अब भी गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप निकलने के कारण लोगों को उम्मीद थी कि ठंड का प्रकोप कम हो जाएगा, लेकिन रविवार को अचानक छाई धुंध ने ठंड बढ़ा दी।

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर और हवाओं की गति कम होने के कारण सुबह के समय धुंध और कोहरा बनने की संभावना बनी रहती है। मौसम साफ होने के बाद शहर के पपीहा पार्क, शिवपुरी पार्क, अल्फा सिटी समेत कई अन्य पार्कों में लोगों की अच्छी भीड़ रही। बुजुर्ग धूप में बैठकर अखबार पढ़ते नजर आए, वहीं युवा वर्ग दौड़ और योग करते दिखाई दिया। बच्चों ने भी खुले मैदानों में खेल का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed