फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Flood like situation created in village Kanhari due to rain, water entered the houses

Fatehabad News: गांव कन्हड़ी में बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Flood like situation created in village Kanhari due to rain, water entered the houses
गांव कंहड़ी में घर के आगे जमा बारिश का पानीसंवाद
समैन। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश के चलते गांव कन्हड़ी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी गांव की गलियों से बहकर सरकारी स्कूल व तालाब के पास सड़क पार करता हुआ घरों में घुस गया है। स्कूल के सामने स्थित चौराहे पर करीब 3 से 4 फुट तक पानी भर चुका है, जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन

गांव सुलहेड़ा की तरफ जाने वाली सड़क भी पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। बारिश के पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गांव के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। फिलहाल ग्रामीण खुद ही बारिश का पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सतपाल सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मवीर, इंद्र, विकास, मनछिंद्र और अमरजीत ने बताया कि गांव की सभी गलियों का पानी सरकारी स्कूल के पास बने चौक और सुलहेड़ा रोड पर जमा हो जाता है। यहां से पानी बाहर निकालने का कोई स्थायी रास्ता नहीं है। यदि इसी तरह बारिश जारी रही, तो पूरा गांव जलभराव की चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव मंदिर के पास की गली में भी पानी भरने से कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों ने दहलीज पर ईंटें, कट्टे और अन्य सामान लगाकर पानी को रोकने की कोशिश की है। गांव में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed