{"_id":"579268ae4f1c1b3859c4be1b","slug":"flood-camp-start-employees-training-start-fatehabd-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ आपदा बचाव के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ आपदा बचाव के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू
fatehabad
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाढ़ आपदा बचाव को लेकर प्रशासन ने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें कर्मचारियों को गांव कमाना के गुरु घर के तालाब में आपदा के बचाव को लेकर किश्तियों के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला मास्टर ट्रेनर तीर्थ सिंह की देखरेख में रतिया खंड के सभी कानूनगो और पटवारियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि भविष्य में अगर बाढ़ की स्थिति होती है, तो आपदा के समय लोगों का विशेष सहयोग किया जा सके। इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार कर्ण सिंह ने निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं किश्ती में बैठ कर प्रशिक्षकों से आपदा बचाव को लेकर अनुभव हासिल किए।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि घग्घर नदी में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से आपदा बचाव को लेकर विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को प्रत्यक्ष रूप से ही प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित टीम को किश्तियां, सुरक्षा कवच, चापू और अन्य औजार आदि दिए गए हैं। इन औजारों की देखभाल को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर पटवारी मदन लाल, कृपाल सिंह, गुरमेल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जग्गा सिंह, हरदेव सिंह, ईश्वर सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन