फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five street vendors and their goods were destroyed in the fire

Fatehabad News: आग लगने से पांच रेहड़ियां समेत सामान जलकर नष्ट

Sun, 03 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Five street vendors and their goods were destroyed in the fire
आग लगने से हुए नुकसान बारे जानकारी देते पीड़ित।
टोहाना। वाल्मीकि चौक के पास एक गोदाम में आग लगने से पांच रेहड़ियां, फल व जूतों का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित रेहड़ी चालकों ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ताकि वे अपनी गुजर-बसर फिर से शुरू कर सकें।
विज्ञापन

इस आग का कारण आतिशबाजी बताया गया है। गोदाम मालिक दीपक कुमार ने बताया कि उसने अपना गोदाम रेहड़ी चालकों को किराये पर दिया हुआ है। रेहड़ी संचालक विक्की ने बताया कि वे रोजाना रात करीब 10 बजे रेहड़ी गोदाम में खड़ी करके गए थे। सुबह 5 बजे रेहड़ी लेने के लिए गोदाम में आए तो देखा आग से रेहड़ी व सामान नष्ट हो चुका है। उसने बताया कि वह वाल्मीकि चौक पर सब्जी फ्रूट व जूतों की सेल लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि वह जूतों की सेल लगाकर गुजारा करता था लेकिन देर रात्रि आग लगने से उसकी 150 से अधिक जूतों की जोड़ी नष्ट हो गई है। वहीं अन्य रेहड़ी संचालक ने बताया कि इस आग के लगने के चलते उनका हजारों रुपये की कीमत के फल फ्रूट व 5 रेहड़ियां जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed