फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sanitary napkin vending machines to be installed at Anganwadi centers; 'Pink toilets' also to be provided

Fatehabad News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेंगी सेनेटरी नेपकिन मशीनें, पिंक शौचालय भी मिलेंगे

Thu, 24 Sep 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sanitary napkin vending machines to be installed at Anganwadi centers; 'Pink toilets' also to be provided
फतेहाबाद में नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह ​खिंची बैठक करते हुए संवाद
फतेहाबाद। महिलाओं को सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीनें लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ महिलाओं के लिए पिंक शौचालय खरीदने पर भी विचार किया गया है। इन्हें जरूरत के समय मोबाइल शौचालय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, एसआई महेश कुमार, राहुल और राजकुमार मौजूद रहे। प्रधान ने अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीनें लगाने का फैसला महिलाओं और किशोरियों के लिए उपयोगी सुविधा के रूप में लिया गया। नगर परिषद महिलाओं के लिए पिंक शौचालय खरीदने की प्रक्रिया पर भी चर्चा कर रही है। इनका इस्तेमाल शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मोबाइल शौचालय के रूप में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे महिलाओं को सार्वजनिक आयोजनों में अलग शौचालय की सुविधा मिल सकेगी। परिषद की ओर से स्लम बस्तियों में पेयजल सुविधा बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। स्लम बस्तियों में वाटर कूलर लगवाने के साथ शहर के डंपिंग प्वाइंटों पर डस्टबिन रखे जाएंगे। परिषद का उद्देश्य कचरे को खुले में फैलने से रोकना और सफाई व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

-
हड़ताल से लिया सबक, खरीदे लगाए जाएंगे डस्टबिन
प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से रोजाना एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संबंधित वार्ड की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ गंदगी वाले स्थानों की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed