फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five MOs and two specialists took charge for training before being allotted stations

Fatehabad News: पांच एमओ और दो स्पेशलिस्ट ने स्टेशन अलॉट होने से पहले ट्रेनिंग के लिए संभाला कार्यभार

Mon, 17 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five MOs and two specialists took charge for training before being allotted stations
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़संवाद
फतेहाबाद। सरकार की तरफ से नए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब जल्द स्वास्थ्य विभाग इन चिकित्सकों को अस्पताल अलॉट कर सकता है। हालांकि सरकार ने नए डॉक्टरों को अपने गृह जिले में ज्वाइन करके 10 दिन की ट्रेनिंग लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में पांच मेडिकल ऑफिसर और दो स्पेशलिस्ट जिसमें पैथोलॉजिस्ट और पीएसएम ने ज्वाइन किया है। इन डॉक्टरों को 10 दिन तक नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ट्रेनिंग दी जाएंगी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान विभाग डॉक्टरों को अस्पताल अलॉट कर सकता है। ऐसे में जिले को 30 से 35 डॉक्टर मिलने की उम्मीद है। जिसमें विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


-

80 से ज्यादा पद डॉक्टरों के खाली

जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के करीब 170 पद है लेकिन यहां पर मात्र 90 डॉक्टर ही कार्यरत है। जिसमें कई डॉक्टर पीजी के लिए गए हुए हैं। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ही सर्जन, फीजिशियन, आर्थो सर्जन के पद खाली पड़े हैं। यहां तक सिविल सर्जन कार्यालय में ही सिविल सर्जन और उप सिविल सर्जन के 8 पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इन डॉक्टरों ने ट्रेनिंग के लिए किया है ज्वाइन

सिविल सर्जन कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अंकु अलीशा, डॉ. योगिता, डॉ. दिशा, डॉ. राहुल, डॉ. अमनदीप सिंह और डॉ. दीक्षा ने ट्रेनिंग के लिए कार्यभार संभाला है।


-

जिले को जल्द नए डॉक्टर मिल सकते हैं। हालांकि इससे पहले जिन डॉक्टरों की ज्वाइनिंग हुई है उन्हें गृह जिला में ट्रेनिंग ली जानी है। आठ डॉक्टरों ने ट्रेनिंग के लिए ज्वाइन कर लिया है।

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed