{"_id":"60afd8118ebc3ebb26520179","slug":"five-dead-including-woman-from-corona-127-infected-215-found-healthy-fatehabad-news-rtk6103368122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला समेत पांच की मौत, 127 संक्रमित मिले, 215 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला समेत पांच की मौत, 127 संक्रमित मिले, 215 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
जिले में 24 घंटे में कोरोना से महिला समेत पांच लोगों की मौत हुई है जबकि 127 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात है कि जिले में 215 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में रिकवरी रेट 88.01 तक पहुंच गया है। 2.38 फीसदी के दर से जिले में मौत हो रहीं है। हालांकि जिले में नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 1598 संक्रमित सक्रिय हैं और इसमें 1195 संक्रमित होम आइसोलेट है और 104 अस्पतालों में दाखिल हैं।
वीरवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 19, टोहाना शहर में 5, रतिया में 20, भट्टू में 30, बड़ोपल में 4, भूना में 25 और जाखल में 24 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 16603 संक्रमित मिले चुके हैं। इसमें से 14612 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 193945 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। वीरवार को 1284 सैंपल लिए गए हैं, अभी फिलहाल 953 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
इन संक्रमितों की हुई मौत
टोहाना निवासी बुजुर्ग की हिसार के निजी अस्पताल में मौत।
रतिया निवासी 76 वर्षीय महिला की रतिया के निजी अस्पताल में मौत।
फतेहाबाद के 55 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मौत।
फतेहाबाद के एमपी रोड निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
ढाणी चेतनपुर निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
कोविड अस्पतालों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
निजी अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमण मरीजों की देखरेख व नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सीटीएम अंकिता वर्मा को ओवरआल इंचार्ज लगाया गया है जो जिला में अस्पतालों में कोविड बेड प्रबंधन का कार्य देखेगी। फतेहाबाद में सिंगला अस्पताल के लिए पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता गौरव कंसल (मो. 9812395909), कौशल अस्पताल के लिए टीओ राकेश कुमार (मो. 9467912952), संजीवनी अस्पताल के लिए हरियाणा रोडवेज विभाग के एओ सुभाष चंद्र (मो. 8901121101) तथा रतिया में गुप्ता चिल्ड्रेन अस्पताल के लिए नपा सचिव सुरेन्द्र कुमार (मो. 9416712829) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि नोडल अधिकारी डिस्चार्ज किए गए कोविड मरीजों के मेडिकल बिलों को अच्छे ढंग से सत्यापित करेंगे और यदि कोई अस्पताल हरियाणा सरकार द्वारा अधिसूचित दरों से अधिक शुल्क वसूलता पाया जाता है तो सिविल सर्जन से परामर्श कर संबंधित अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में वीरवार को ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 8
60 साल से ऊपर 94
45 से 59 साल 548
18 से 44 साल 1051
18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण पर संकट बरकरार
स्वास्थ्य विभाग के पास 18 से 44 आयु वर्ग के कोरोना टीकाकरण के लिए वैक्सीन वीरवार को भी नहीं आई है। वीरवार को फील्ड में बची वैक्सीन 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण किया गया लेकिन शुक्रवार के टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनीता सोखी का कहना है कि 1500 डोज 45 से ऊपर आयु वर्ग के लिए आई है। जब वैक्सीन का स्टॉक आएगा तब 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू होगा।
ब्लैक फंगस आशंकित केस मिला, स्टेरॉयड ले रहा था मरीज
वीरवार को जिले में ब्लैक फंगस आशंकित मरीज मिला है। अजीत नगर निवासी बुजुर्ग की की आंख में सूजन होने के कारण फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां से उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल भेज दिया गया है। मरीज के परिवार ने बताया कि कोविड की कोई हिस्ट्री नहीं है लेकिन गांव में ही डॉक्टर से स्टेरॉयड ले रहा था।
कोट
जिले में वीरवार को 127 नए केस मिले है। पहले की तुलना में संक्रमण दर कम हुई है। लेकिन अभी भी संभल कर रहने की जरूरत है। अगर कोई लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।