फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   First got BJP included in INLD, then made a candidate for chairman

पहले भाजपा से इनेलो में शामिल करवाया, फिर चेयरमैन का दावेदार बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
First got BJP included in INLD, then made a candidate for chairman
फतेहाबाद के संकल्प कायत को इनेलो में शामिल करते प्रधान महासचिव अभय चौटाला। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ने के बाद प्रमुख विपक्षी दल इनेलो भी सुस्त हो गया है। इनेलो को अपनी ही पार्टी में कोई दावेदार तक नहीं मिला। नामांकन के आखिरी दिन सुबह भाजपा के डेरा एवं संत समन्वय विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिटायर्ड एसडीओ जयभगवान के बेटे संकल्प कायत को पहले पार्टी में शामिल करवाया गया, फिर चेयरमैन उम्मीदवार बनाकर नामांकन दाखिल करवाया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इनेलो इस कदर बैकफुट पर आ गई है कि टोहाना, रतिया व भूना में तो उम्मीदवार ही नहीं उतारे हैं। किसी मजबूत निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया गया है। अब मैदान में फतेहाबाद शहर में भाजपा-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार राजेंद्र खिंची के मुकाबले में सिर्फ दो ही राजनीतिक दलों इनेलो व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ही होंगे। हालांकि, निर्दलीय के तौर पर नौ उम्मीदवार और भी मैदान में हैं। संवाद
विज्ञापन

टोहाना में भाजपाई तो फतेहाबाद में जजपाई रहे गायब
भाजपा-जजपा का गठबंधन भी सिर्फ नेताओं के बयान में ही दिख रहा है, धरातल पर गठबंधन नजर नहीं आता है। इसकी एकबानगी नामांकन के आखिरी दिन भी दिखी। टोहाना में जजपा उम्मीदवार रमेश गोयल के नामांकन में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा मौजूद रहे। मगर वहां भाजपा के बड़े नेता सुभाष बराला या कोई अन्य पदाधिकारी नजर नहीं आया। इसी तरह फतेहाबाद में भाजपा-जजपा उम्मीदवार राजेंद्र खिंची के नामांकन में नगर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स व विधायक दुड़ाराम तो दिखे, लेकिन जजपा खेमा पूरी तरह नदारद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पार्टियों के दावेदारों से ज्यादा निर्दलीयों ने लगाया जोर
फतेहाबाद शहर में निकाय चुनाव की स्थिति ऐसी है कि अभी तक पार्टियों के उम्मीदवारों से ज्यादा जोर निर्दलीय उम्मीदवारों ने लगाया हुआ है। निर्दलीय मैदान में उतरे हरदीप सिंह और वीरेंद्र एडवोकेट पिछले दो महीनों से भी अधिक समय से जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। दूसरी तरफ सभी प्रमुख पार्टियों के दावेदार अब नामांकन के बाद प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे।
रतिया के शहरी प्रधान हरबंस लाल खन्ना को इनेलो ने किया निलंबित
इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर रतिया शहरी प्रधान हरबंस लाल खन्ना को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार पत्र जारी कर रतिया शहरी प्रधान रतिया हरबंस लाल खन्ना को अगले छह वर्षों के लिए निलंबित किया है। दरअसल, रतिया नगरपालिका से हरबंस खन्ना की भाभी प्रीति खन्ना ने नामांकन पत्र भरवाया है, जिन्हें कांग्रेस का समर्थन भी है। आरोप है कि हरबंस खन्ना अपनी भाभी को जिताने के लिए जोर लगा रहे हैं जबकि वह पार्टी की उम्मीदवार भी नहीं है। उनसे पार्टी ने लिखित रूप में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
कोट
इनेलो उम्मीदवार संकल्प कायत सभी उम्मीदवारों में सबसे अधिक पढ़े-लिखे हैं। युवा सोच के साथ पार्टी ने उनको मैदान में उतारा है। भाजपा व आम आदमी पार्टी ने भी कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए लोगों को उम्मीदवार बनाया है। निश्चित रूप से इनेलो चेयरमैन चुनाव में जीत हासिल करेगी।
-विकास मेहता, प्रदेश प्रवक्ता, इनेलो
कोट
पूरी मजबूती के साथ भाजपा चेयरमैन चुनाव लड़ेगी। पूरा संगठन फतेहाबाद व रतिया में जीत सुनिश्चित करने में जुट गया है। जनता शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी।

-बलदेव ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
कोट
मैंने पिछले 35 सालों से इनेलो पार्टी की सेवा की है। अगर कोई गलतफहमी हुई है तो अपने सम्मानित लीडर अभय चौटाला से मिलकर अपना पक्ष रखूंगा। इनेलो सदा मेरे दिल में है और हमेशा रहेगी।
-हरबंस लाल खन्ना, शहरी अध्यक्ष इनेलो, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed