फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   first fir launched in women police station

महिला थाने में दर्ज हुआ पहला मामला

Mon, 31 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मामले की जांच डीएसपी विजय सिंह करेंगे। पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह उसकी दो वर्षीय बच्ची खेलते हुए पड़ोसी राजू के घर चली गई।

वह बच्ची को ढूंढते हुए राजू के घर गई। तभी राजू की नीयत बिगड़ गई और उसने बाहर का गेट बंद कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

वह किसी तरह से निकलकर घर आई और परिवार के लोगों को बताया। सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।

महिला के साथ हुए रेप के मामले की जांच विजय सिंह करेंगे क्योंकि महिला थाने में अभी तक महिला डीएसपी की नियुक्ति नहीं हुई है।

दो दिन में आई दो शिकायतें, करवाया समझौता
महिला थाने में दो दिन में दो शिकायतें आई। जिसमें से एक शिकायत गांव बीघड़ से आई थी, जिसमें पति-पत्नी का विवाद था। महिला पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझौता करवा दिया।

दूसरी शिकायत गांव धांगड़ से आई थी जिसमें एक व्यक्ति ने अपने जवांई के खिलाफ शिकायत दी थी कि वह मायके में रह रही अपनी पत्नी को जबरदस्ती ले गया है। इस मामले में भी लड़की व लड़के के परिवार वालों को बुलाकर समझौता करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed