फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   first drove for three hours and then snatched the car

पहले तीन घंटे घुमाया फिर छीनी गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
first drove for three hours and then snatched the car
फतेहाबाद। गांव झलनियां के पास किराए पर बुक की गई गाड़ी छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। गाड़ी निजी कंपनी के जरिये बुक हुई थी। जब भूना पहुंचे तो गाड़ी सवार तीन युवक कई देर तक घुमाते रहे और फिर गांव झलनियां के पास उसे नीचे उताकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे की है। मामले में सदर पुलिस ने झज्जर के गांव तलाव निवासी मनजीत की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मनजीत ने बताया कि वह किराये पर गाड़ी चलाता है। उसके पास सोमवार शाम को निजी कंपनी की तरफ से गाड़ी बुक की गई और लोकेशन भेजी गई। लोकेशन के हिसाब से उसने दो लोगों को गुरूग्राम के धनकोट से दो लोगों को बिठाया और भूना के लिए चल पड़ा। रात करीब 11 बजे भूना पहुंचा तो यहां पर एक व्यक्ति को और गाड़ी में बिठा लिया गया। इसके बाद गाड़ी सवार लोगों ने उससे चाबी छीन ली और खुद गाड़ी चलाने लगे। गाड़ी सवार लोग उसे भूना में घुमाते रहे और फिर रात करीब तीन बजे उसे गांव झलनियां के पास उतार दिया। गाड़ी सवार तीनों लोग गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed