फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   First aid home nursing training will be held on Wednesday in Red Cross office for conductor license.

Fatehabad News: कंडक्टर लाइसेंस के लिए रेडक्रॉस कार्यालय में बुधवार को होगी फर्स्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
First aid home nursing training will be held on Wednesday in Red Cross office for conductor license.
फतेहाबाद। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से प्रोफेशनल फर्स्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग 18 जनवरी से सोसायटी कार्यालय के भवन में शुरू की जाएगी। 18 साल से ऊपर के 10वीं पास युवक-युवतियां इस आठ दिवसीय प्रोफेशनल फर्स्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग कर सकते हैं, जिसके लिए पंजीकरण वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईआरसीएसएफए डॉट ओआरजी पर करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, चंडीगढ़ द्वारा फर्स्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग देने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को सेंटर बनाया गया है। जहां 18 जनवरी से 8 दिवसीय ट्रेनिंग प्रतिदिन 2 घंटे की दी जाएगी। उसके 10 दिन बाद भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा, जिसके आधार पर परिवहन विभाग के सचिव द्वारा कंडक्टर लाइसेंस बनाया जाता है। कैंडिडेट समय-समय पर परिवहन विभाग, अन्य राज्यों और फैक्टरी, कंपनी, खाद्यान्नों में अप्लाई कर सकते हैं। जो युवा कंडक्टर लाइसेंस के लिए फर्स्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग करना चाहते हैं वे अपना पंजीकरण 17 जनवरी को दोपहर बाद 1 बजे तक उपरोक्त वेबसाइट पर करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशिक्षण अधिकारी दलबीर सिंह के मोबाइल नंबर 9813949425 व समन्वयक मनोज कुमार के मोबाइल नंबर 9996620020 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed