{"_id":"69d7ebb7a23bb0b26a07d2f6","slug":"firefighters-strike-extended-for-two-more-days-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-151731-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दमकलकर्मियों की हड़ताल दो दिन और बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दमकलकर्मियों की हड़ताल दो दिन और बढ़ी
Thu, 09 Apr 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
शहर के दमकल विभाग के कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। अपनी मांगों को लेकर दमकल कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वीरवार को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन जारी और हड़ताल की अवधि को आगामी दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। जिलेभर में 141 में से करीब 100 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
दूसरी तरफ मंत्री विपुल गोयल के साथ कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी इसलिए वे तुरंत हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटें। हालांकि, कर्मचारियों ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। दमकलकर्मियों की यूनियन है कि पहले मांगें पूरी हो उसके बाद ही हड़ताल खत्म होगी।
जिला प्रधान सतबीर सहारण ने बताया कि हड़ताल को अब अन्य संगठनों का भी साथ मिलने लगा है। नगर परिषद के कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। यूनियन ने अगले दो दिनों तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
:: दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। विभाग के 40 कर्मचारी ड्यूटी पर हैं। आपातकालीन स्थिति होती है यह कर्मचारी तैनात रहेंगे।
-प्रदीप, सब फायर ऑफिसर, फतेहाबाद।
-- -- -- -- -- -- -- -
फायर ब्रिगेड यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही
रतिया। फायर ब्रिगेड यूनियन ने दूसरे दिन वीरवार को भी हड़ताल जारी रखी। पगड़ी संभाल जट्टा के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान और पार्षद सतपाल और गुरप्रीत सिंह ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन दिया। यूनियन के जिला प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने फरीदाबाद अग्निकांड में अपनी जान गंवाने वाले कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिलाने तथा उनके आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए हड़ताल शुरू की है।
-- -- -- -- -- -- -- --
अग्निशमन विभाग कर्मियों की दो दिन बढ़ी हड़ताल
टोहाना। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन प्रधान बलकार सिंह ने बताया कि मंत्री के साथ वार्ता में सहमति न बनने के चलते यह विफल रही है। बलकार ने कहा कि मंत्री ने उनकी जायज मांगों को वित्त आयोग को भेजने का झूठा आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराने का दबाव बनाया गया। जिसे यूनियन नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हड़ताल अब 10-11 अप्रैल तक और बढ़ाई गई है। इसके तहत 11 अप्रैल को रोहतक में नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की संयुक्त कन्वेंशन होगी।
-- -- -- -- -- -- --