फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Firefighters continue strike for third day

Fatehabad News: दमकल कर्मचारी तीसरे दिन भी रहे हड़ताल पर

Fri, 10 Apr 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Firefighters continue strike for third day
भट्टूकलां में हड़ताल पर बैठे नारेबाजी करते अग्रिशमन कर्मचारी। स्त्रोत : संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद/रतिया/भट्टू कलां। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शुक्रवार तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल कर रहे दमकलकर्मियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपनी लंबित मांगों के समाधान की अपील की।
भट्टू कलां में सर्व कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण जाखड़, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव देसराज माचरा और आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के खंड प्रधान महेन्द्र घोड़ेला जैसे कई नेताओं ने हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन दिया। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि फरीदाबाद में 16 फरवरी को आग बुझाने के दौरान दो फायर कर्मियों की जान चली गई लेकिन अब तक सरकार ने उनके परिवारों को कोई मुआवजा या सरकारी सहायता नहीं दी। देसराज माचरा ने कहा कि सरकार ने बार-बार कर्मचारियों को उनके अधिकार देने की बात की, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि जब वे अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा करते हैं, तो सरकार को उनके लिए जरूरी सहायता प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन

रतिया के फायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रघुबीर सिंह के नेतृत्व में यह हड़ताल जारी रही। इस हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने सरकार से मृतक कर्मियों के परिवारों को सम्मानजनक आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं देने की मांग की। इस दौरान कृष्ण कुमार, रघुवीर सिंह, शैलेंद्र, सुरेश कुमार, संजय कुमार, सतवीर सिंह, सतनाम सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed