फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fire, office, market, truck burned, fatehabad

एसोसिएट्स कार्यालय व ऑटो मार्केट में खड़े ट्रालों में लगी आग

Mon, 28 Oct 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
fire, office, market, truck burned, fatehabad
ऑटो मार्केट में जले खड़े ट्रक। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। दिवाली की रात दो अलग-अलग दुकानों व ट्रकों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का मामला सामने आया है। दोनों मामले की सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने घंटों बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में भूना रोड स्थित भारती एसोसिएट्स के कार्यालय में रात्रि के लगभग 9 बजे आग लग गई। आग लगने के बाद जब पड़ोसियों ने आग का धुंआ बाहर निकलते देखा तो आग को बुझाने के प्रयास तेज कर दिए। मामले की सूचना मालिक विनोद भारती व फायरब्रिगेड को दी गई। जब विनोद भारती मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें भीषण रूप धारण कर चुकी थी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखे जरूरी कागजात व लाखों रुपये की डाउन सिलिंग, फर्नीचर, कुर्सियां, महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो चुके थे। दुकान मालिक विनोद भारती ने बताया कि वह फ्रेंड्स कॉलोनी का रहने वाला है। वह रात्रि के समय 9 बजे पूजन करने के उपरांत अपने घर गये थे जब वह घर पहुंचे तो लगभग आधे घंटे बाद उनके पास फोन आया कि दुकान में आग लग चुकी है। आग की भीषण लपटें उठ रही थी तो फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के चलते उसके जरूरी कागजात, इंकम टैक्स, जीएसटी रिर्टन की फाइल, लाखों का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मालिक ने आग का कारण शार्ट सर्किट बताया है।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में आग के कारणों का नहीं चला पता
वहीं दूसरे मामले के अनुसार चंडीगढ़ रोड स्थित ऑटो मार्केट में गांव कन्हड़ी निवासी सिकंदर ने अपना 12 टायर का ट्राला रोजाना की तरह वहां खड़ा किया हुआ था। उसके पास सूचना आई कि रात्रि के करीबन चार बजे ट्राले में अचानक आग लग गई, आग लगने से ट्राले जलकर राख हो गया। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, आग के चलते उसका 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बाबा बूटा शाह बस्ती निवासी अनिल कूंडू ने बताया कि उसने भी उसका लगभग दस लाख की कीमत का ट्राला रोजाना की तरह यहां खड़ा किया था, दोनों ट्राले नजदीक होने के चलते दोनों का नुकसान हो गया। उसने सरकार से मदद की गुहार लगाई है, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed