{"_id":"6666d7cfbb5379368308a04d","slug":"fire-broke-out-in-closed-factory-on-hisar-road-in-tohana-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tohana: टोहाना में बंद पड़ी न्यूकैम फैक्टरी में लगी आग, 34 एकड़ में फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tohana: टोहाना में बंद पड़ी न्यूकैम फैक्टरी में लगी आग, 34 एकड़ में फैली
Mon, 10 Jun 2024 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:09 PM IST
सार
करीब 20 से 25 एकड़ जगह पर आग का फैलाव हुआ। आग के कारण काफी जीव जंतुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। साथ ही फैक्टरी में तैयार की जा रही प्लाई का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंचे कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
टोहाना के हिसार रोड स्थित बंद पड़ी पुरानी न्यूकैम फैक्टरी में सोमवार को आग गई। करीब 34 एकड़ में फैली फैक्टरी के अंदर व बाहर के इलाके में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।
करीब 20 से 25 एकड़ जगह पर आग का फैलाव हुआ। आग के कारण काफी जीव जंतुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। साथ ही फैक्टरी में तैयार की जा रही प्लाई का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंचे कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। आग इतनी भयंकर थी कि एक गाड़ी आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद तीन अन्य गाड़ियों को बुलाया गया।
कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन जहां प्लाई तैयार पड़ी थी वहा अभी भी आग लगी हुई थी। सिक्योरिटी गार्ड आकाश कुमार ने बताया कि पक्षियों के द्वारा वन्य इलाके में घोंसले बनाए गए थे, वह भी आग की भेंट चढ़ गए। फैक्टरी में पड़ी प्लाई का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फैक्टरी पिछले कई वर्षो से बंद पड़ी है, जिसके चलते लोगों को अंदर जाने में समय लगा इतने में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।