फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire breaks out in kheel-patas factory, loss worth lakhs

Fatehabad News: खील-पतासे की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 10 Feb 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in kheel-patas factory, loss worth lakhs
फतेहाबाद के अशोक नगर में दुकान में लगी आग से जला सामानसंवाद
फतेहाबाद। अशोक नगर में रविवार आधी रात को एक खील, पतासे की फैक्टरी में आग लग गई। आग ने काफी भयंकर रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में करीब 2 घंटे लग गए।
विज्ञापन


आग से फैक्टरी के अंदर तैयार माल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। अशोक नगर में किशन लाल पतासा फैक्ट्री में रात करीब दो बजे बाद शार्ट सर्किट से भयानक आग लग गई। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने फोन पर फैक्ट्री संचालक राहुल बकोलिया को आग की जानकारी दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि अंदर लाखों रुपये के खील, मखाने व पतासे आदि तैयार पड़े थे और रात को ही 4 लाख रुपये की चीनी, रिफाइंड तेल आदि सामान और मंगवाया था। ताकि फरवरी-मार्च में आसपास गांवों में लगने वाले मेले के लिए माल तैयार किया जा सके। लेकिन रात को ही आग से सारा कुछ नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed