फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FIR lodged against three youths for kidnapping a minor

Fatehabad News: नाबालिग भगाने के आरोप में तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 26 May 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three youths for kidnapping a minor
रतिया। उपमंडल के एक गांव में सोमवार की रात दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप है में में सदर थाना पुलिस ने पड़ोसी गांव के निवासी तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पीड़ित लड़कियां आपस में रिश्ते में मामा-बुआ की बेटियां हैं। इनमें एक नाबालिग अपने ननिहाल आई हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में एक नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। देर रात करीब एक बजे जब आंख खुली तो दोनों लड़कियां घर से गायब मिलीं। अनहोनी की आशंका के चलते जब परिवार ने तुरंत तलाश शुरू की तो उन्होंने देखा कि दो बाइकों पर सवार तीन युवक दोनों लड़कियों को अपने साथ लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों ने जब बाइक सवार युवकों का पीछा किया तो वे घबरा गए और तेजी से भागने लगे। सड़क पर बने एक रैंप के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और एक लड़की बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को तुरंत रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीछा होता देख आरोपी दूसरी लड़की को भी रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, पीड़ित लड़की ने एक स्थानीय होटल संचालक की मदद से पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने लड़कियों को बहला-फुसलाकर अगवा करने की कोशिश की। कुछ ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है।
मंगलवार को ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल सदर थाना पहुंचा और थाना प्रभारी प्रहलाद राय से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियां सुरक्षित मिल गई हैं और फिलहाल उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच महिला पुलिस अधिकारी राजबाला को सौंपी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है।

--------------
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

भूना। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डूल्ट निवासी रमेश कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां ने शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को 1 मई को आदित्य ने फोन कर गांव डूल्ट बुलाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी स्कूटी लेकर गांव डूल्ट गई थी जहां से आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने के बावजूद लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया था। शिकायत के आधार पर थाना भूना में एक मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed