फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FIR lodged against 6 for illegal occupation of public land at Ambedkar Chowk

Fatehabad News: अंबेडकर चौक स्थित सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे मामले में 6 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 26 Nov 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 26 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 6 for illegal occupation of public land at Ambedkar Chowk
नगर परिषद का बाहरी दृश्य।
टोहाना। अंबेडकर चौक स्थित सार्वजनिक भूमि को अवैध रूप से हड़पने के प्रयास के गंभीर मामले में नगर परिषद एमई की शिकायत पर थाना शहर टोहाना पुलिस ने छह व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह भूमि लंबे समय से पुराने बस अड्डे एवं पब्लिक शौचालय के रूप में उपयोग की जाती रही है, जिसे कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के सहारे निजी संपत्ति बताने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


नगर परिषद के एमई पंकज ढाण्डा द्वारा दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी अमरजीत, उसकी पत्नी रजनी, बेटे पारुल व राहुल, जमालपुर निवासी रणबीर, नरवाना के प्रेमनगर निवासी रामनारायण तथा सुनील खोबड़ा ने गलत तथ्यों के आधार पर प्रॉपर्टी आईडी बनवाने, फर्जी सीमाएं दर्शाने तथा ऑनलाइन सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने की साजिश रची। शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340 और 61 के तहत संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
उपमंडल अधिकारी टोहाना द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर हुए, जिनसे शिकायत के आरोपों को मजबूती मिली है। वसीका नंबर 2262 (दिनांक 13.09.2024) और वसीका नंबर 2802 (दिनांक 25.10.2024) में जिन प्रॉपर्टी आईडी व स्थानों का उल्लेख है, उनकी वास्तविक स्थिति मौके से मेल नहीं खाती। विक्रेता और खरीददार पक्ष ने अलग-अलग स्थानों की प्रॉपर्टी को अम्बेडकर चौक की भूमि से जोड़कर प्रस्तुत करने का प्रयास किया। यूएलबी पोर्टल पर एक ही स्थान के लिए कई प्रॉपर्टी आईडी दर्ज मिलीं, जिनमें से एक में मालिकाना हक ‘बस स्टैंड’ दर्शाया गया है। यह तथ्य स्वयं में सार्वजनिक भूमि होने की पुष्टि करता है। प्रस्तुत दस्तावेजों और मौके की स्थिति में गंभीर विरोधाभास पाए गए, जो साजिश के संकेत देते हैं।इस पर नगर परिषद की ओर से स्पष्ट किया गया कि आरोपित व्यक्तियों ने जानबूझकर तथ्य छिपाते हुए और फर्जी विवरण प्रस्तुत कर सार्वजनिक भूमि को निजी संपत्ति के रूप में दर्शाने का प्रयास किया, जो कानूनन गंभीर अपराध है और इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की शिकायत और एसडीएम जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर की जनता ने मांग करते हुए कहा कि गलत कागजात पर प्रॉपर्टी आईडी बनाने में शामिल सरकारी अधिकारियों की जांच के बाद उन पर भी केस दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed