फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fine imposed on 17 farmers for burning crop residue

Fatehabad News: फसल अवशेष जलाने वाले 17 किसानों पर लगाया जुर्माना

Sat, 19 Oct 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Fine imposed on 17 farmers for burning crop residue
फतेहाबाद। जिले में फसलों की कटाई का काम जोराें पर चलने के कारण फसलों के अवशेष भी जल रहे हैं। जिले में अभी तक हरसेक की ओर से 34 फायर लोकेशन भेजी जा चुकी है। इसमें से कृषि विभाग द्वारा 17 किसानों पर 40,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले साल 18 अक्तूबर तक 82 स्थानों पर फसल अवशेष जलाए गए थे। अवशेष जलाने के सबसे ज्यादा मामले रतिया खंड में आए हैं। जिले में शुक्रवार को एक्यूआई 242 तक पहुंच गया है, जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।
विज्ञापन

सरपंच, ग्राम सचिवों व पटवारी तक से मांगा जा रहा स्पष्टीकरण : इस बार फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर जुर्माने के साथ दो साल तक सुविधाओं से वंचित रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई फसल अवशेष जलाता पाया जाता है तो उस पर जुर्माने के साथ-साथ दो सालों तक एमएसपी पर फसल खरीद नहीं की जाएगी। वहीं, प्रशासन की ओर से फसल अवशेष जलने वाले गांवों के सरपंच, पटवारी और ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed