फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Finally Divyang Rekha got recognition, Aadhar card was made from Chandigarh

Fatehabad News: आखिरकार मिल ही गई दिव्यांग रेखा को पहचान, चंडीगढ़ से बनकर आया आधार कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Finally Divyang Rekha got recognition, Aadhar card was made from Chandigarh
फतेहाबाद के हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी रेखा आधार कार्ड दिखाते हुए
फतेहाबाद। शहर की हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय दिव्यांग रेखा को पहचान मिल गई है। सुडा विभाग चंडीगढ़ की टीम ने दिव्यांग रेखा के घर पहुंचकर उसे आधार कार्ड सौंपा। दिव्यांग रेखा को आधार कार्ड मिलने पर उसके भाई गोकुल और भाभी दयावंती के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। भाई और भाभी ने कहा कि आधार कार्ड के जरिए अब परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज हो पाएगा और फिर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने की राह भी आसान हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मामले को लेकर अमर उजाला ने 17 जुलाई की अंक में मुद्दा उठाया था, इसका प्रशासन ने संज्ञान लिया और 18 जुलाई को चंडीगढ़ से टीम आई थी और रेखा की बायोमेट्रिक की गई। बुधवार को दिव्यांग रेखा को आधार कार्ड देने के लिए सुडा विभाग चंडीगढ़ के अधिकारी मयंक, जितेंद्र, और फतेहाबाद के आधार सेंटर संचालक राजू मेहता पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से सुडा विभाग सीएलसी के माध्यम से नगर निकायों में आधार बनाने का काम कर रहा है। सुडा विभाग को दिव्यांग रेखा के आधार कार्ड न होने का पता चला तो कार्यालय ने वीडियो कॉल के माध्यम से रेखा की वेरिफिकेशन की और मौके पर ही सीएलसी के आधार ऑपरेटर ने घर जाकर आधार कार्ड बनाया था।
विज्ञापन

बायोमेट्रिक न होने से नहीं बन रहा था आधार
दिव्यांग रेखा के मां-बाप की मौत हो चुकी है और अपने भाई व भाभी के पास रह रही है। फिंगर बायोमेट्रिक न होने और आई रेटिना स्कैन न हो पाने के कारण रेखा का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। आधार कार्ड न होने से परिवार पहचान पत्र नहीं बन पाया और इसके चलते दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा। इसके चलते दिव्यांग को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन के लिए करेंगे आवेदन : भाई
भाई गोकुल का कहना है कि रेखा को आधार कार्ड मिल गया है। अब दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर पेंशन के लिए आवेदन किया जाएगा। दिव्यांग प्रमाण पत्र न होने से कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed