फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   File of child beating case stolen from Child Welfare Committee office

Fatehabad News: बच्चे से पिटाई मामले की फाइल बाल कल्याण समिति कार्यालय से चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
File of child beating case stolen from Child Welfare Committee office
फतेहाबाद। बाल कल्याण समिति कार्यालय से बच्चे की पिटाई से संबंधित मामले की फाइल चोरी हो गई। मामले को लेकर बाल कल्याण समिति के चेयरमैन नरेंद्र मोंगा ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने फाइल चुराने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में स्कूल में बच्चे से पिटाई का मामला बाल कल्याण समिति कार्यालय में आया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन नरेंद्र मोंगा ने बताया कि 9 सितंबर 2021 को बच्चे की पिटाई को लेकर एक पत्र बाल कल्याण समिति कार्यालय को मिला था। इस मामले में 8 नवंबर 2021 तक बाल कल्याण समिति कार्यालय में कार्रवाई लंबित रही। बच्चे पिता ने पिछले दो वर्षो में कई बार फाइल से संबंधित प्रतियां बाल कल्याण समिति से प्राप्त की। करीब चार-पांच माह पहले एसडीएम फतेहाबाद के सामने भी यह फाइल प्रस्तुत की गई थी। 8 जून 2023 को भी एक आरटीआई से संबंधित रिकॉर्ड निकालने के लिए फाइल के दस्तावेज निकाले गए। इस दौरान फाइल कार्यालय में थी। 8 नवंबर 2023 को संबंधित फाइल के संबंध में रिपोर्ट एडीसी कार्यालय ने मांगी थी। जिसका जवाब बाल कल्याण समिति को 15 नवंबर 2023 को देना था। 8 नवंबर से लेकर 16 नवंबर 2023 तक बाल कल्याण समिति ने फाइल अलमारी में ढूंढी लेकिन नहीं मिली। फाइल बाल कल्याण समिति कार्यालय से किसी व्यक्ति ने चोरी कर ली है। लेकिन वर्ष 2014 से लेकर नवंबर 2023 तक की सभी फाइलें रिकॉर्ड में उपलब्ध है, जबकि एक ही फाइल का चोरी होना संदेह पैदा करता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed