{"_id":"65847c1fdcda9264e6049936","slug":"fight-over-land-dispute-case-registered-against-15-people-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-10146-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा, 15 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा, 15 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
रतिया। गांव हड़ोली में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर खेत में घुसकर गाड़ियों को तोड़ने, हवाई फायर करने, रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसमें पंजाब के चीमा निवासी करनैल सिंह व उसके दोस्त को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के चीमा मंडी निवासी करनैल सिंह की शिकायत पर उसके सगे भाई सतनाम सिंह, गुरदिता, नक्षत्र सिंह, रतिया निवासी गुरदीप सिंह, नागपुर निवासी विक्रमजीत उर्फ तोती व 9-10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में करनैल सिंह ने बताया कि हम तीन भाई है तथा हमारे पास 39 एकड़ जमीन है, जिसमें से 20 एकड़ जमीन पर उसके भाई सतनाम व गुरदिता खेती करते हैं और 19 एकड़ पर वह अपने पिता के साथ मिलकर खेती करता है। करनैल ने बताया कि उनका जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
इसके चलते वह गांव छोड़कर पंजाब के चीमा मंडी में अपने माता-पिता के साथ रहने लग गया। उसने बताया कि विवाद के चलते पहले जमीन ठेके पर देता था, लेकिन इस साल खुद बिजाई करने लगा। वह अपने बेटे और रिश्तेदारों के साथ गाड़ी में सवार होकर गांव में अपने खेतों में खाद डालने आया हुआ था। वहां पर उसका भाई सतनाम व गुरदिता अपने साथी नक्षत्र, गुरदीप सिंह, विक्रमजीत व 9 10 अन्य लोगों के साथ हथियारों सहित तीन गाड़ियों में आए और हमारी खेतों में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद झगड़ा शुरू कर दिया। करनैल ने शिकायत में उक्त लोगों द्वारा हवाई फायर करने के भी आरोप लगाए। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी मौके पर जाकर हवाई फायर सहित अन्य मामलों की जांच करेंगे और जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।