फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fetus found in canal, police engaged in investigation

Fatehabad News: नहर में मिला भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Fetus found in canal, police engaged in investigation
नहर से भ्रूण निकलवाते पुलिसकर्मी।
टोहाना। शहर के भाटिया नगर से होकर निकलने वाली फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर से भ्रूण मिला है। भ्रूण के बारे में गो रक्षा दल की टीम ने डायल 112 टीम को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को जांच के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। भ्रूण कितने समय का है, उसका लिंग क्या है, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सोमवार को चिकित्सकों की टीम जांच करेगी।
विज्ञापन

गो रक्षा दल की टीम ने प्रशासन से मामले की जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है ताकि दोबारा कोई ऐसा न कर सके। इस बारे में गो रक्षा दल के प्रधान नवजोत सिंह ने बताया कि उनकी टीम घायल पशु का इलाज करने के लिए जा रही थी, तभी नहर में भ्रूण जाते हुए दिखाई दिया। इसलिए डायल 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर भ्रूण को बाहर निकाल लिया तथा जांच के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed