{"_id":"65a178ea4590d74a3c058e76","slug":"female-laborer-dies-after-falling-into-ditch-while-plucking-wood-from-a-tree-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-11231-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय खाई में गिरी महिला मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय खाई में गिरी महिला मजदूर की मौत
विज्ञापन
भूना। पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय प्रवासी महिला मजदूर की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतका मध्यप्रदेश के सतना जिले के गांव द्वारिका कला की निवासी थी।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय आदिवासी प्रवासी मजदूर रामनेपाल की पत्नी सरोज वीरवार को गांव बैजलपुर से गोरखपुर के बीच थर्मल प्लांट के आरसीसी माइनर के निर्माण कार्य में लगी हुई थी। वीरवार देर शाम को काम के बाद रोटियां पकाने के लिए सूखे पेड़ से ऊपर चढ़कर लकड़ी तोड़ने के लिए कोशिश करने लगी। परंतु अचानक पेड़ की टहनी टूटने के कारण महिला गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, महिला को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रामपाल लोहचब मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया। वहां से परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश स्थित अपने घर ले गए। थाना अध्यक्ष रामपाल लोहचब ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।